Islamic Blog

किसी ऊँची जगह चढ़ते वक़्त “अल्लाहु अकबर” कहो
*बुखारी: 2994*
______________________________________
. किसी निची जगह उतरते वक़्त “सूब्हानअल्लाह” कहो
*बुखारी: 2994*
______________________________________
. जब कोई तुम्हारा हाल पुछे तो “अल्हम्दुलिल्लाह” कहो
*तबरानी औसत: 4374*
______________________________________
किसी काम का इरादा या वादा करते वक़्त “इंशाअल्लाह” कहो
*बुखारी: 5242*
______________________________________
जब कोई तुम पर अहसान करे उसे “जज़ाक अल्लाहु ख़ैर” कहो *तिर्मिज़ी: 1954*
______________________________________
नेमत मिलने पर “अल्हम्दुलिल्लाह” कहो
*इब्न माजह: 3805*
______________________________________
किसी मुसिबत या मौत की ख़बर सुनने पर “इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैहि राजिऊन” कहो ।
*मुस्लिम: 2126*
______________________________________
छिंक आने पर “अल्हम्दुलिल्लाह” कहो और सुनने वाला “यरहमुकल्लाह” कहे
*मुस्लिम: 2992*
______________________________________
किसी अच्छी चिज़ देखने पर “माशाअल्लाह ला क़ुव्वता इल्लाबिल्लाह” कहो
*इब्न सुन्नी: 207*
______________________________________
घर मे दाख़िल होते वक़्त “बिस्मिल्लाह” कहो
*मुस्लिम: 2078*
______________________________________
ईमान ताज़ा करने के लिए “ला इलाहा इल्लल्लाह मूहम्मदुर्रसूलुल्लाह” कहो *अहमद: 8718*
______________________________________
घर से निकलते वक़्त “बिस्मिल्लाही तवक्कलतु अलल्लाह ला हौला वला क़ुव्वता इल्लाबिल्लाह” कहो
*अबु दाऊद: 5095*
______________________________________
अपने क़रीब मरने वालों को “ला इलाहा इल्लल्लाह मूहम्मदुर्रसूलुल्लाह” पढ़ने की हिदायत दो ।
*मुस्लिम: 916*
______________________________________
मेरे बाद जिस ने मेरी किसी ऐसी सुन्नत को जिंदा किया जो मिट चुकी थी तो उस को उस पर अमल करने वाले की तरह सवाब मिलेगा *तिर्मिज़ी: 2677*

I am noor aqsa from india kolkata i love the islam and rules i am professional blogger and also seo expert learn islam with us.
mm